अम्बेडकरनगर। जिले में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ। यंहा डीएम सैमुअल पॉल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस ने परेड में गजब की कदम ताल दिखाकर कार्यक्रम में शामिल लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
दूसरी तरफ नगरपालिका द्वारा नगर के फौव्वारा तिराहा पर 105 फिट ऊंचे खम्भे पर तिरंगा लहराया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस जवान तथा अन्य अधिकारियों को अखंडता और संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस जवानों का भी सम्मान किया गया।
105 फिट ऊंचा झंडा बना चर्चा का केंद्र
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहजादपुर फौव्वारा तिराहा पर नगरपालिका की तरफ से लगाया गया ।105 फिट ऊंचा झंडा लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नगर पालिका की चेयरमैन सरिता गुप्ता ने 105 फिट लगे झंडे को रोहण किया। इतने ऊंचे लगे झंडे को देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। वही लोग झंडे के नीचे सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे।