52 ऑफ एनकाउंटर के जरिए एसपी ने कसी अपराधियों पर नकेल

52 ऑफ एनकाउंटर के जरिए एसपी ने कसी अपराधियों पर नकेल


अम्बेडकरनगर।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने 5 दिसंबर 2019 को जिले की कमान संभाली तो अपराधियों की जैसे शामत सी आ गई। अपने करियर में सबसे ज्यादा अम्बेडकरनगर जिले में 52 ऑफ एनकाउंटर के जरिए एसपी ने अपराधियों पर नकेल कसी। जिले के अलग-अलग थानों में मुठभेड़ शुरू हुई तो ये सिलसिला रुका नहीं। 

कोई अपराधी दिन में ठोंका गया तो कोई रात में। इस दौरान किसी के पैर में गोली लगी तो किसी के हाथ में। छोटे अपराधियों से लेकर अंडर वर्ड माफिया खान मुबारक से लेकर अजय सिपाही तक पर कप्तान की भौंहे टेढ़ी हुई तो खान मुबारक का घर जमींदोज हुआ। वहीं सिपाह अजय को जेल की हवा खानी पड़ी।

एसपी के निर्देश पर अब तक एनबीडब्ल्यू के तहत 646 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान तीन लोगों पर एनएसए की कार्रवाई हुई। इसके अलावा कई अभियोगों में वांछित 2065 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि गुंडा एक्ट के तहत 101 व्यक्तियों का चालान व 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिलसिला यहीं नहीं रुका एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए 698 अपराधियों पर हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 6677 लाइसेंसी बंदूक को जमा कराया गया है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर शिकंजा कसा। अवैध शराब के मामले में पुलिस ने 251 अपराधियों पर कार्रवाई की। इस दौरान शराब की 10 भठ्ठियों को नष्ट किया गया।

एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर अवैध असलहा तस्करों के खिलाफ जिले के सभी थानों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 90 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के पास से 43 तमंचा और 47 चाकू बरामद किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने