अम्बेडकरनगर : दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारकर रातोरात शव का किया अंतिम संस्कार

अम्बेडकरनगर : दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारकर रातोरात शव का किया अंतिम संस्कार


अम्बेडकरनगर।
दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारकर रातोरात शव का अंतिम संस्कार कर दिया।सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मुक़दमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के डीह भियांव का है। गांव निवासी सदीने निषाद पुत्र राम अचल की शादी मार्च 2019 में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र निषाद की पुत्री सोनी से हुई थी।जिससे एक वर्षीय बच्चा भी है।

शादी मे परिजनों द्वारा दो पहिया वाहन के साथ-साथ अन्य दहेज के सामान भी दिए गए थे। इसके बावजूद भी बार-बार दहेज की मांग करते हुए लड़की को प्रताड़ित किया जाता रहा। जो 26 जनवरी को देर रात में सोनी पत्नी सदीने निषाद27वर्ष की संदिग्ध हालात में मौत  हो गयी। का कहना है की गला दबाकर हत्या कर  कर, शव का आनन-फानन में रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पाकर दाह संस्कार स्थल पर पहुंची पुलिस और परिजनों को लकड़ी के अलावा और कुछ भी शेष नहीं मिला। 

पुलिस राख ही उठा कर थाने ले आयी। मृतका की माँ कमलेश का आरोप है कि मेरी पुत्री को दहेज के चलते हत्या कर शव को जला दिया गया। जिसमे चार लोगों को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी गयी है।कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी का कहना है कि सास ससुर देवर सहित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अर्थात  चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सास शोभावती, ससुररामअचल, देवर आयुष और सऊदी में रह पति सदीने  भी शामिल  है।  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।जांच पडताल जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने