अम्बेडकरनगर : कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

अम्बेडकरनगर : कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस


अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी से सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं द्वारा लिया जाने वाला शपथ जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपर  जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार कनौजिया तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी /कर्मचारी की उपस्थिति में दिलाया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में समारोह का आयोजन किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 25 जनवरी 2022 बारहवं  राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम "Making Elections Inclusive, Accessible and participative" चुनाव को समावेशी, सुगम और सहभागी की बनाना" निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बीच मतदान के लिए जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें सक्षम, सशक्त और जिम्मेदार मतदाता बनाना है। 

इसके उपरांत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीओं के विशेष पुनरीक्षण 2022 में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रत्येक विधानसभा से एक-एक बीएलओ कुल 5 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा वरिष्ठ सहायक/ कैशियर जिला निर्वाचन कार्यालय अंबेडकर नगर शहेनशाह आलम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पहली बार मतदाता बने चार युवा मतदाताओं को जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र दिया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का कार्यक्रम अन्य कार्यालयों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने