अम्बेडकरनगर। ट्रक के चपेट में आने से जहां एक लड़की की मौत हो गई वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर रफीगंज मार्ग पर डडवा गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो लड़की एक साइकिल पर सवार होकर आ रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर लड़कियां साइकिल लेकर गिर गई तथा पीछे से आ रही ट्रक के चपेट में आने से लक्ष्मी पुत्री हंसराज उम्र 14 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा ज्योति पुत्र पप्पू 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा घायल ज्योति को इलाज हेतु नगपुर अस्पताल भर्ती कराया गया यह दोनों सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर की रहने वाली हैं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने हिरासत में लेते हुए थाने ले आई।कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।