अम्बेडकरनगर : नामांकन शुरू, जिले की तीन विस सीटों पर अभी तक भाजपा ने नहीं घोषित किया अपना प्रत्याशी

अम्बेडकरनगर : नामांकन शुरू, जिले की तीन विस सीटों पर अभी तक भाजपा ने नहीं घोषित किया अपना प्रत्याशी


अम्बेडकरनगर।
आलापुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में छठे चरण के चुनाव में मतदान होना है। छठे चरण के चुनाव के लिए आज (शुक्रवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। लेकिन यहां अभी तक भाजपा अपना प्रत्याशी नहीं तय कर पाई है। ‌यहां भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।

आलापुर विधानसभा सीट से सपा ने पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त को, बसपा ने के डी गौतम को तो कांग्रेस ने सत्यमवदा पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की तरफ से प्रत्याशी न घोषित होने से भाजपा के तमाम दावेदारों के साथ-साथ उनके समर्थकों में काफी बेचैनी देखी जा रही है।

यहां भाजपा से वर्तमान विधायक अनीता कमल और उनके ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के अलावा पूर्व विधायक जयराम विमल, जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया समेत आधा दर्जन से अधिक नेता अपनी दावेदारी कर रहे हैं। अभी तक भाजपा ने अम्बेडकरनगर जिले की पांच सीटों में जलालपुर एवं कटेहरी को छोड़कर 3 सीटों अकबरपुर, टाण्डा व आलापुर से अपने प्रत्याशी नहीं घोषित किए हैं।

पार्टी ने जलालपुर से सपा से आए वर्तमान विधायक सुभाष राय को टिकट दिया है, तो वहीं कटेहरी से निषाद पार्टी कोटे से अवधेश द्विवेदी प्रत्याशी बनाए गए हैं। जबकि यहां आज (शुक्रवार) से नामांकन शुरू हो रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने