अम्बेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही सोमवार को कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। खबर है कि डीएम की पत्नी भी संक्रमित हुई हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यूं तो जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है, लेकिन संक्रमण बना हुआ है।
सोमवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में डीएम के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वे सरकारी आवास पर ही क्वारंटीन हो गए हैं। आवास परिसर में दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। चिकित्सक की टीम ने पहुंचकर जरूरी दवाएं भी दीं। इस बीच सोमवार को कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले।