आगरा : न्याय नहीं मिलने तक ए.डी.ए. के खिलाफ जारी रहेगा धरना

आगरा : न्याय नहीं मिलने तक ए.डी.ए. के खिलाफ जारी रहेगा धरना

आगरा। ए.डी.ए. द्वारा दहतोरा ग्रामीणों के उत्पीड़न के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसे लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रेसवार्ता का आयोजन मानसिंह रिसोर्ट पर किया गया।

समिति के संयोजक मानसिंह राजपूत ने कहा कि ए.डी.ए. द्वारा ग्रामीणों का दशकों से उत्पीड़न किया जा रहा है। लगभग 400-500 मकान जो अधिग्रहण से पूर्व बने हुए हैं उन पर ए.डी.ए. जबरिया कार्यवाही करना चाहता है। जबकि ग्रामीणों ने उक्त जमीन का मुआवजा भी नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि ए.डी.ए. के उत्पीड़न के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। किसी भी कीमत पर ग्रामीण अपने घरों को उजड़ने नहीं देंगे।

संजीव लोधी ने कहा कि जहां भाजपा सरकार गरीबों को अशियाना दे रही है वहीं ए.डी.ए. द्वारा दशकों पुराने मकानों को तोड़ गरीबों को बेघर किया जा रहा है। आज गरीब, मजदूर, किसान भरी दोपहरी में धरने पर बैठने पर मजदूर है। ग्रामीण अन्तिम सांस तक अपने मकानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

प्रमुख रूप से अरब सिंह, अजमेर सिंह, हरिकिशन लोधी, शेर सिंह, गिरीश शर्मा राजेश लोधी, सुनील राजपूत,मोहनदास, ओमप्रकाश, डाॅ. उदल सिंह, भीमसेन, संजीव, हरीराम, दिवान सिंह, राजकुमार, रविन्द्र, सीताराम, प्रेम, यशपाल, शम्भूदयाल, हरिओम, शेरू, मोहन, राजवती देवी, सरिता देवी, रानी राजपूत, विजय कुमारी, लक्ष्मीदेवी, नर्मदा देवी, असरफी देवी, सविता देवी, सावित्री देवी, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم