अम्बेडकरनगर। जनपद न्यायालय का निरीक्षण करने जिले में आये उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार का यहाँ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
न्यायाधीश का स्वागत करने वालों में न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रहे। जनपद में पहुंचने पर न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार का जनपद न्यायाधीश पद्म नारायण मिश्र, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
