ईंट निर्माता समिति की बैठक संपन्न, 2023 में नहीं चलेगा ईंट भट्ठा

ईंट निर्माता समिति की बैठक संपन्न, 2023 में नहीं चलेगा ईंट भट्ठा


सरकार की नीतियों का संघ ने किया विरोध

अम्बेडकरनगर। जनपद ईट निर्माता समिति की बैठक गुरूवार को जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई संपन्न हुई। बैठक में सरकार की मौजूदा नीतियों का विरोध किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो महंगाई के चलते अगले सीजन में भठ्ठा बन्द रखा जाएगा।

ईट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने बताया कि सरकार की नीति भट्ठा व्यवसाय के लिए अच्छी नहीं है। कोयले के दाम में लगतार वृद्वि की जा रही है। GST के दरों में भी वृद्वि की जा रही है। इस परिस्थिति में ईट भट्ठा व्यवसायी ईट भट्ठा चलाएंगे तो बर्बादी के कगार पर पंहुच जाएंगे। उन्होंने कहाकि आल इंडिया बिक्र एवं टाइल्स एसोशिएशन नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश ईट निर्माता का समर्थन देते हुए जनपद ईट निर्माता समिति ने कहाकि अगले सीजन में श्रमिकों को एडवांस नही देंगे।

इस मौके पर मेहदी हसन, रियाज अहमद, राममोहन पटेल, रामअजोर वर्मा, मोहम्मद इसरार खां, अशोक कुमार वर्मा, मंसाराम, शोयब, संदीप वर्मा, रसीद, अफ़सास अहमद, पिन्टू यादव, सुरेंद्र यादव, मनीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने