मेरठ में 16 जून को हो सकती है बारिश:3 डिग्री तक गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

मेरठ में 16 जून को हो सकती है बारिश:3 डिग्री तक गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत


लगभग आधा जून बीत जाने के बाद मंगलवार देर शाम लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हवा चलने से ठंडक का अहसास हुआ तो गर्मी से तपते बदन को शांति मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मेरठ सहित आसपास के जिलों में 16, 17 जून को बरसात हो सकती है। यहां पारा 3 डिग्री तक नीचे गिर गया है।

मंगलवार को मेरठ का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा जो अभी 40 डिग्री और उससे ऊपर ही जा रहा था। इसी तरह बुधवार की सुबह भी ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार सुबह 8 बजे तक जिले का तापमान कुल 31 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा लगभग 20 दिनों बाद हो रहा है जब सुबह का पारा 30 डिग्री के आसपास है, जो अभी 37 डिग्री तक रहता था।

मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष के अनुसार मेरठ में 16, 17 जून को बारिश की संभावना बन रही है। बरसात होने से मौसम ठंडा होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 20 दिनों से लोग तेज धूप, गर्मी, जलन से परेशान है। लू के थपेड़ों के कारण घर से नहीं निकल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने