पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नही जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले को 5 जोन 9 सेक्टर तथा 32 सब सेक्टर में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारियों के हाथ मे होगी। सब सेक्टर की निगरानी वीडियो कैमरा से होगी और जोन की निगरानी ड्रोन कैमरा के द्वारा की जाएगी, जो सड़क की गलियों और छतों पर लोगो की निगरानी करेगा।
जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि पिछले जुमे के दिन करीब 500 लोग नमाज अदा करने आए थे। इस बार भी करीब इतने ही लोग आएंगे।उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग शांति प्रिय लोग है, जो नमाज अदा करके चले जाते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुमे की नमाज अदा करना खुदा का इबादत करना होता है, यहां लोग इकट्ठा होकर अपने सुख दुख की बात करते है और एक दूसरे की सहायता करते है। उन्होंने कहा कि जो लोग नमाज अदा करने आए, वह किसी के बहकावे में न आए। वही जामा मस्जिद के मुत्तलबी असरार अहमद ने कहा कि यहां मुहर्रम से लेकर हर त्यौहार को लोग शांति पूर्वक मनाते है। जुमे की नमाज भी शांतिपूर्वक अदा करते है।
