अम्बेडकरनगर। स्वच्छता अभियान के तहत शासन की मंशा अनुसार प्रत्येक स्थान पर स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हर तरफ साफ- सफाई रखी जा रही है ।साफ- सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्त किए गए हैं ।शासन के मंशानुसार चाहे सरकारी कार्यालय हो या प्राइवेट हर जगह पर साफ-सफाई अति आवश्यक है ।
तहसील परिसर जलालपुर के पश्चिमी दक्षिणी कोने पर बना अधिवक्ता कक्ष के बगल ब्लॉक के बाउंड्री वाल से सटी हुई गली में शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई मिली। तहसील प्रशासन की नजर इन गंदगी के ऊपर नहीं पड़ रही है ।
तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है कि क्या कोई सफाई कर्मी तहसील प्रांगण की सफाई करने के लिए नियुक्त है या नहीं अगर है तो जहां देश के कर्णधार अधिवक्ता जो कि न्याय और अन्याय की लड़ाई हमेशा लड़ने के लिए तत्पर रहते हैं वहां पर शराब की खाली बोतलें फेंकी हुई नजर आ रही हैं ।
