सूचना के मुताबिक मालीपुर थाना इलाके के खंडवा निवासी 25 वर्षीय सचिन ने अकबरपुर थाना इलाके के जाफरगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखा था। वही दुकान में वह रहता भी था। बताया जाता है कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह दुकान बन्द करके सो गया, लेकिन जब सुबह उठा नही तो आसपास के लोगो ने उसको बाहर से बुलाया, लेकिन जब दरवाजा नही खुला तो लोगो ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दियाम सूचना पर पंहुचे परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो देखा वह संदिग्ध अवस्था में लटका पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवक के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। परिजनों का कहना है कि सचिन की हत्या कर शव लटका दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसकी जांच की जा रही है।
