मुराद अली समेत पांच लोगों को पुलिस ने भेजा जेल, शांतिभंग का आरोप

मुराद अली समेत पांच लोगों को पुलिस ने भेजा जेल, शांतिभंग का आरोप

अम्बेडकरनगर।  ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिला अध्यक्ष व गाज़ी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मुराद अली सहित पांच लोगों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुराद अली व उनके करीबी शाह मोहम्मद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सरवर व मोहम्मद वाहिद को शांति भंग की आशंका में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने उपजिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, /मुराद अली के इशारे पर उनकी टीम द्वारा प्रत्येक गुरुवार को ट्विटर पर भ्रामक पोस्ट डाली जाती थी जिसके कारण आपसी सौहार्द खराब हो सकता था। कोतवाली पुलिस द्वारा उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजा गया है ।

उधर मुराद अली ने पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा  है कि विपरीत समुदाय के तमाम लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट लिखी जाती है लेकिन पुलिस आँख बन्द सोई रहती है और हम सब संवैधानिक ढंग से अपनी मांग रखते है तो भी हैरान व परेशान किया जाता है।


Post a Comment

और नया पुराने