अम्बेडकरनगर। इस समय जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर दुकानों के संचालको द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी किए जाने पर जांच के उपरांत कोटा निलंबित किये जाने लगे हैं। ऐसा होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
बीते दिनों मुख्यालयी शहर अकबरपुर नपा सीमा के सम्मोपुर मोहरिया वार्ड के कोटेदार को निलंबित कर दिया गया है और उक्त कोटे को निकटवर्ती अहरिया गांव से संबद्ध कर दिया गया है।
ऐसा डीएसओ ने उक्त कोटेदार को राशन वितरण में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत पर जांच उपरांत किया है। ।जिला पूर्ति अधिकारी ने अकबरपुर के पूर्ति निरीक्षक/ए0आर0ओ0 अमरजीत सिंह की संष्तुति पर ऐसा किया है। इस निलंबन से जिले के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।
अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के सम्मोपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर डीएसओ ने कोटेदार को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद कोटे को अहरिया गांव से अटैच कर दिया ।
ए0आर0ओ0/पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर अमरजीत सिंह वैश्य ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सम्मोपुर मोहरिया के कोटेदार मंशाराम पर आरोप था कि उसके द्वारा जून महीने का राशन उठान किया गया था और कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर राशन का वितरण नहीं किया गया।
मामले की शिकायत कार्ड धारकों द्वारा डीएसओ से की गई , जिसके बाद पूरे मामले की जांच एआरओ/पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर के द्वारा किया गया। इस जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा 84.90 कुन्तल राशन की चोरी किया गया, जिसमें 50 कुंतल चावल और 34.90 कुन्तल गेहूँ शामिल था ।
ए0आर0ओ0/पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर अमरजीत सिंह वैश्य ने जांच रिपोर्ट को जिला आपूर्ति अधिकारी को दिया, जिसके बाद डीएसओ ने कोटेदार को तत्काल निलंबित कर उक्त कोटे (सम्मोपुर मोहरिया) को अहरिया के कोटेदार झिनकू वर्मा से अटैच कर दिया।
.jpg)
