अम्बेडकरनगर। जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। आपत्तिजनक वायरल वीडियो रसोइया का बताया जा रहा है। वीडीओ वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमें हड़कम्प मच गया है। वही दूसरी तरफ अस्पताल में मेस चलाने वाले ठेकेदार पर रसोईया निशा ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। साथ मरीजों को घटिया खाना देने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो का संज्ञान लेते हुए सूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ को जांच का आदेश दिया है। मंत्री ने मामले की जांच कराकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सीएमएस जिला अस्पताल डॉ ओम प्रकाश ने बताया की अस्पताल परिसर में इस तरह का कृत गम्भीर है, जिस कमरे में शराब की बोतल और आपत्तिजनक चीजें मिली है, उसे सील कर दिया है। हालांकि सीएमएस ने खराब खाना दिए जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि खाना मानक के अनुसार दिया जाता है। सीएमएस ने कहा कि आरोप के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यों की जांच कमेटी गठित किया है, जिसमे दो सदस्य जिला अस्पताल के और दो सदस्य सीएमओ ऑफिस के होंगे।
वहीं पूरे मामले में वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मामले में जांच के आदेश दिए गए है। जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे ऐसी घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो सके।
