खत्म हुआ इंतजार, भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पदक

खत्म हुआ इंतजार, भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पदक

भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में 2006 के बाद पदक मिला। पहली बार महिला टीम ने कांस्य जीता है। इससे पहले 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत जीतने में सफलता मिली थी।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। उसने पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम को 2-1 से हराया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने किया था। वहीं, न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। वहां भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को नाकाम किया।

टीम इंडिया 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में सफल हुई है। भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था। भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था। निर्धारित 60 मिनट तक स्कोर 1-1 था। यहां भी मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, लेकिन इस बार महिला टीम ने कोई गलती नहीं की।

भारतीय टीम का सफर:

  • कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया।
  • सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया।
  • भारत ने ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया।
  • भारत को ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने 3-1 से हराया।
  • भारत ने ग्रुप मैच में वेल्स ने 3-1 से हराया।
  • भारत ने ग्रुप मैच में घाना ने 5-0 से हराया।

चारों क्वार्टर में क्या-क्या हुआ:

पहला क्वार्टर (स्कोर 0-0)

टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत अक्रामक अंदाज मे ंकी है। उसने पहले ही मिनट में गोल के लिए प्रयास किया। न्यूजीलैंड को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। यह मुकाबले में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन अटैक था। पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।

 दूसरा क्वार्टर (भारत 1-0 से आगे)

न्यूजीलैंड ने 27वें मिनट में शानदार मूव बनाया, लेकिन टीम को गोल नहीं मिला। दूसरी ओर, भारतीय टीम गोलपोस्ट के करीब पहुंचने के बावजूद गोल नहीं कर पा रही है। भारत की सलिमा टेटे ने 29वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। शर्मिला गोलपोस्ट के करीब आसान गोल नहीं कर सकीं, लेकिन सलिमा उनके करीब थीं और उन्होंने गोल दाग दिया।

तीसरा क्वार्टर (भारत 1-0 से आगे)

भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। शर्मिला ने गोल करने के लिए अच्छा मूव बनाया था, लेकिन वह नाकाम रहीं। मैच में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर 35वें मिनट में मिला। टीम इंडिया इस पर गोल नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड ने बराबरी के लिए गोल किया, लेकिन भारत ने रिव्यू ले लिया। भारत का यह फैसला सही साबित हुआ और न्यूजीलैंड को गोल को खारिज कर दिया गया।

 चौथा क्वार्टर (1-1 से बराबर)

न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक अंदाज मे की। उसने लगातार दो अटैक किए, लेकिन भारतीय टीम ने उसे निरस्त कर दिया। भारत को 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम गोल नहीं कर पाई। दो मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले और दोनों बार टीम इंडिया गोल करने में नाकाम रही। भारतीय खिलाड़ी की गलती से न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया।

Post a Comment

और नया पुराने