अम्बेडकरनगर : लाखों खर्च के बाद भी अकबरपुर-शहजादपुर में गंदगी का साम्राज्य

अम्बेडकरनगर : लाखों खर्च के बाद भी अकबरपुर-शहजादपुर में गंदगी का साम्राज्य

  • खुले स्थानों पर फेंका जा रहा मैरिज लॉन और होटलों का कचरा 









अम्बेडकरनगर। एक ओर कस्बे की साफ-सफाई को लेकर नगरपालिका लाखों रुपए खर्च कर रही है। नगर के सुल्तानपुर मार्ग पर कई होटल और मैरिज लान संचालित हो रहे हैं।होटल और मैरिज लान से निकलने वाला कचरा भी खुले स्थान और नालों में फेंक दिया जाता है जिससे मुहल्ले में दुर्गंध उठती रहती है और लोगों का जीना मुहाल है। 



जानकारी के अनुसार अकबरपुर नगर पालिका कस्बे की साफ-सफाई को लेकर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन कचरा पात्रों को उचित स्थान पर नहीं रखने के कारण कस्बे से निकलने वाला कचरा कचरा पात्रों तक नहीं पहुंच पाता, जिसके कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।  नगर पालिका द्वारा कस्बे के अधिकतर कचरा पात्रों को चिन्हित स्थानों पर रखा गया है।  वहीं कचरा पात्रों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण दिनभर आवारा पशु कचरा पात्रों में मुंह मारते रहते हैं। 



नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च कर कचरा पात्र खरीदे थे, लेकिन व्यापारियों द्वारा उन कचरा पात्रों को अपने अपने प्रतिष्ठानों के आगे नहीं लगने देने के कारण उन कचरा पात्रों को एक ही स्थान पर रख दिया गया है।  ऐसे में कस्बे से निकलने वाला कचरा रोड पर पड़ा रहता है। ऐसे में आखिरकार नगर पालिका द्वारा कचरा पात्रों को उचित स्थान पर क्यों नहीं रखा जा रहा है जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके। 

Post a Comment

और नया पुराने