अम्बेडकरनगर। जनपद भीटी थाना क्षेत्र में देसी और अंग्रेजी शराब के सरकारी दुकानों के अगल बगल अंडा, मीट मछली चखने की दुकानें आम राहगीरों, भीटी थाना क्षेत्र के आम जनमानस के लिए अपमान एवं मुसीबत का सबब बन रही है। देसी अंग्रेजी शराब की दुकानों से शराब खरीद कर अराजक,दबंग,अपराधी प्रवृत्ति के लोग अंडे,मीट मछली की दुकानों पर खड़े होकर शराब पीते हैं।
शराब अंदर जाने के बाद जमकर गुंडई रंगबाजी, उपद्रव करना उनका रोजमर्रा का कार्य बन गया है। खजुरी बाजार स्थित अंग्रेजी शराब और देसी शराब के 100 मीटर क्षेत्र के अंदर दर्जनभर ठेले पर अंडा,मीट,मछली मुर्गा बेचा जाता है ऐसी दुकानें को लगाने वाले भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। और यहां पर लगातार अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है।
लोगों ने बताया कि यह सारे दुकानदार रसूख वाले लोग हैं और इनके लिए छोटे नेता से लेकर विधायक की भी पैरवी आती है,इनको पुलिस बंद नहीं कर सकती ना इनके खिलाफ कोई कार्यवाही हो सकती है, कई बार इनको थाने पर ले जाया गया है, और घंटे भर के अंदर ही फिर छूटकर यह लोग आकर फिर अपनी दुकान चलाने लगते हैं। खजुरी बाजार में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के सामने तो खजुरी होते हुए पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के भी छटे अपराधी शराब पीने आते हैं और शराब पीकर अपना अपराधिक कार्य करते हैं।
