अम्बेडकरनगर। गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है। एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है, तो वहीं गया जिले अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील के कैथा मुख्य सड़क की बनी दयनीय हालत सरकारी दावे को उल्टे साबित कर रही है। कैथा ग्राम सभा से जलालपुर को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है।
यह सड़क आज पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस जर्जर सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक व राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा गांव के ग्राम प्रधान से इस टूटी फूटी सड़क को मरम्मत कराने की बात कही तो ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की बात को सुनकर आनाकानी कर टाल दिया सड़क की मरम्मत नहीं कराया । इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।
सड़क की बदहाल स्थिति को जनप्रतिनिधि सहित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण आज भी सड़क निर्माण की आस लगाए बैठे हैं। सरकार का वादा गांव दिखे शहर जैसा ग्रामीणों को सड़क बिजली पानी विशेष ध्यान दे रही सरकार लेकिन सरकार के मंसूबे पर पानी फेरने में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं सरकार का वादा धराशाई होते हुए दिख रही है जो कि सरकार का वादा था गड्ढा मुक्त सड़कें लेकिन वहां गड्ढा युक्त सड़के होती चली जा रही हैं ।
