Ambedkar Nagar News: अग्निशमन विभाग के कर्मियों में अधिकारी के रवैए से व्यापक असंतोष

Ambedkar Nagar News: अग्निशमन विभाग के कर्मियों में अधिकारी के रवैए से व्यापक असंतोष

  • जिले के 9 फायर कर्मियों के तबादले से क्षुब्ध कर्मी
  • सीएफओ पर लग रहे जातिवाद, भेदभाव करने जैसे गंभीर आरोप



- सत्यम सिंह (7081932004)

अंबेडकरनगर। अग्निशमन विभाग में बीते दिनों हुए तबादले से विभाग के लोग आश्चर्य चकित हैं। विभाग में 5 साल से अधिक अवधि से जमे हुए फायर कर्मियों को तबादले से दूर  रखा गया है, ऐसा कहने के साथ ही विभागीय कर्मियों ने मुख्य अग्निशमन  अधिकारी पर भेदभाव का आरोप भी लगाया है।अग्नि शमन विभाग में 9 कर्मियों का जिले के अन्य फायर स्टेशन पर कर दिया गया है। 


बताया गया है कि सीएफओ ने तबादले की सूची मेअपने चहेतों का नाम नही डाला है। उन्होंने जो लिस्ट पुलिस अधीक्षक को अनुशंसा के साथ दिया उसी के अनुसार ट्रांसफर कर दिया गय हैं। एक चर्चित फायर कर्मी का भी प्रबल विरोध किया गया है। आरोप है कि उक्त तबादला सूची में इसी ने नाम डाले हैं। 

सीएफओ ने ट्रांसफर हेतु बनी इस सूची को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया, और  ट्रांसफर आदेश जारी हो गया।


बताया गया है कि इस तबादला में दीवान, चालक  (फायर कर्मियों) को अकबरपुर, टांडा, जलालपुर के लिए किया गया है। इन फायर स्टेशनों पर तैनात 9 फायर कर्मियों को को इधर से उधर किया गया। 02 दिसंबर 2023 को किए गए ट्रांसफर आदेश के बाद फायर सर्विस कर्मियों में असंतोष देखा जा रहा है।


जिले के अग्निशमन  विभाग में 9 कर्मियों के तबादले से कई कर्मी क्षुब्ध । नाखुश कर्मियों  ने सीएफओ पर लगाया भेदभाव और पक्षपात करने का आरोप। लंबे अरसे से एक ही स्टेशन पर जमे स्वजातीय कर्मी और चहेतों को बख्शा गया।


विभागीय सूत्रों ने बताया कि अभी भी कई सालों से एक ही स्थान पर जमे फायर कर्मियों का तबादला नही किया गया । सीएफओ की अनुशंसा पर सवालिया निशान उठ रहे हैं । 


विभागीय सूत्रों ने बताया कि मुख्य अग्नि शमन अधिकारी की कुछ लोगों पर कृपा बरस रही है।कई फायर कर्मी 5 बर्षो से अधिक एक फायर स्टेशन पर डटे हुए हैं लेकिन उनका ट्रांसफर नहीं हो रहा है। 


विरोधी स्वरों में कहा गया है कि आलापुर फायर सर्विस स्टेशन के कर्मियों को टच तक नही किया गया। ऐसा क्यों किया गया.....? यह अवश्य ही शोचनीय विषय है।


बीते रविवार दो दिसंबर को जारी तबादला आदेश में अकबरपुर, जलालपुर और टांडा फायर स्टेशनों पर कुल नौ दीवान और चालक स्तर के फायर कर्मियों का ट्रांसफर हुआ। इस आदेश में आलापुर स्थित फायर स्टेशन पर तैनात कर्मियों को दूर रखा गया।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह से दूरभाषीय कॉल करके इस बाबत  उनकी टिप्पणी जानने का प्रयास किया गया। परंतु संपर्क संभव नही हुआ। 


विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां के सीएफओ श्री सिंह को इस जिले को मिलाकर यूपी के 3 जिलों का प्रभार दिया गया है। सीएफओ के अति व्यस्त होने की वजह से सीधा संपर्क नहीं हो पाया।

 

हमने फायर स्टेशन अकबरपुर के प्रभारी सचिन कुमार शर्मा से बात किया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह नए हैं उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। पता करूंगा और जानकारी मिलने पर बता सकता हूं। इतना कह कर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। सूत्रों का कहना है कि दरोगा शर्मा जी को सब कुछ पता है, फिर भी....मीडिया के पचड़े में पड़ने से बचने के लिए उन्होंने कुछ भी बताने से परहेज किया।

Post a Comment

और नया पुराने