सांसद मनोज तिवारी का अकबरपुर में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील किया

सांसद मनोज तिवारी का अकबरपुर में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील किया


अम्बेडकरनगर।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रसिद्ध गायक सांसद मनोज तिवारी ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के अकबरपुर नगर में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील किया। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी धर्म राज को विधान सभा पहुंचाए आप के विधान सभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास होगा।

भाजपा विकास और जनता के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की गारंटी देती है भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को हेली कॉप्टर द्वारा अकबरपुर नगर के संघतिया पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, चेयर मैन सरिता गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, राजेश सिंह बबलू के साथ खुले वाहन में सवार होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गाड़ियों की काफिले के साथ शहजादपुर में पुलिस की लापरवाही और बदइंतजामी से लगे भयंकर जाम की वजह से बीच रास्ते से ही समय की कमी के कारण वापस अपने अगले कार्यक्रम खलीलाबाद के लिए रवाना हो गए। सांसद मनोज तिवारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम रोड शो में चल रहा था। 

सड़क की किनारे घरों से काफिले पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा पूरे रोड शो में पुष्प वर्षा के साथ साथ योगी मोदी के नारे कार्यकर्ता लगा रहे थे। रोड शो में सड़कों पर उमड़ी भीड़ कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रही थी। सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो के दौरान लोगों से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद को विजई बनाने की अपील किया।

 

Post a Comment

أحدث أقدم