अम्बेडकरनगर। (रेनबोन्यूज समाचार सेवा)। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के आदेशानुसार जनपद में आगामी त्योहार होली व शबेबरात के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत गरुणवाहिनी टीम के माध्यम से पर्याप्त पुलिस बल के साथ बार्डर से लगे बैरियर/बैंको के आस-पास, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर की गई।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट घूमने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर उनका चालान किया गया। गरुण वाहिनी चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर प्रमोद कुमार सिंह द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया।