प्रज्ञांशु का अवर अभियंता विघुत पद पर हुआ चयन

प्रज्ञांशु का अवर अभियंता विघुत पद पर हुआ चयन


- सत्यम सिंह


अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा) । जिले के ग्राम विमावल के  प्रज्ञांशु सिंह पुत्र विजय प्रकाश सिंह का अवर विद्युत अभियंता पद पर चयन हुआ है।  अवर अभियंता (इलेक्ट्रिकल) पदों की 191 रिक्तियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 08/09/2021 को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमे लाखों विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमे आलापुर तहसील के निवासी विजय प्रकाश सिंह के पुत्र प्रज्ञांशु सिंह को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की अवर अभियंता भर्ती परीक्षा 2021 में सफलता प्राप्त हुई है।

बचपन से ही मेधावी प्रज्ञांशु सिंह ने  चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल आजमगढ़ से 2009 में हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। और उसके बाद आईईआरटी इलाहाबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 2016 में डिप्लोमा किया।अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मिथिलेश सिंह व पिता विजय प्रकाश सिंह, दादा जमुना प्रसाद सिंह तथा मार्गदर्शन श्रेय एक्सीलेंटविजन टेक्निकल एकेडमी की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की विभागाध्यक्षा पारुल श्रीवास्तव को देते हैं। सफलता पर गांव के लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को प्रज्ञांशु सिंह ने एक संदेश दिया कि वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ सतत प्रयास और धैर्य की आवश्यकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم