अंबेडकरनगर: अकबरपुर नपा की ईओ बीना सिंह सम्मानित

अंबेडकरनगर: अकबरपुर नपा की ईओ बीना सिंह सम्मानित

  • सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर विकास मंत्री ने प्रशस्तिपत्र  देकर किया सम्मानित





- सत्यम सिंह

अम्बेडकरनगर।  बीते दिनों चले 75 जनपद, 750 निकाय व 75 घंटे तक चले विशेष साफ-सफाई अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए अकबरपुर नगर पालिका की ईओ बीना सिंह को सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे ही प्रयासों से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। 


गौरतलब है कि बीते दिनों शासन के निर्देश पर विशेष साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण अभियान चला था। इस अभियान में बेहतर काम करने वाले नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को शुक्रवार को लखनऊ स्थित निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अभियान में अकबरपुर नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर न सिर्फ सफाई की गई थी बल्कि सौंदर्यीकरण भी किया गया था। 


इसी को लेकर उन्हें शुक्रवार को नगर विकास मंत्री ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि सभी को इस प्रकार के प्रयासों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। इससे न सिर्फ नगर साफ-सुथरा होगा बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم