सुभासपा ने अभी तक नपाप अकबरपुर अध्यक्ष पद हेतु किसी को भी नहीं बनाया प्रत्याशी: जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर

सुभासपा ने अभी तक नपाप अकबरपुर अध्यक्ष पद हेतु किसी को भी नहीं बनाया प्रत्याशी: जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर




अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नगर इकाई अकबरपुर की आपात बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिस पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर के चुनाव के संदर्भ में चर्चा किया गया  । पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , 11 दिसंबर 2022 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नगर इकाई के द्वारा आयोजित एक दिवसीय नुक्कड़ सभा का आयोजन सिझौली (मोहल्ला घेरवा) में किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु गलत खबर छापने का खंडन किया गया। 


सुभासपा के जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अभी तक अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु पार्टी ने किसी भी व्यक्ति को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। सुभासपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, कुछ समाचार पत्रों में यह खबर छपी है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अकबरपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव में डॉ रविकांत को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। यह खबर पूर्णतः निराधार है, असत्य है। बगैर पार्टी के निर्देश पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की जाएगी।  


 बैठक नगर अध्यक्ष राम तीरथ राजभर के नेतृत्व में आयोजित की गई   जिसमें जिला अध्यक्ष जगलाल राजभर , संगठन मंत्री अशोक राजभर ,प्रदेश महासचिव आसाराम राजभर , प्रदेश प्रमुख महासचिव युवा मोर्चा संदीप राजभर , मीडिया प्रभारी अनुराग राजभर , ब्लॉक अध्यक्ष अंबिका राजभर ,सुरेंद्र राजभर ,प्रदेश महासचिव अशोक यादव ,बरसाती राजभर (दादा) आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم