अम्बेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र में वृद्ध पति-पत्नी की गला रेत कर की गई हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड वारदात की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर निवासी बलदेव वर्मा उम्र लगभग 72 वर्ष व उनकी पत्नी विद्यावती उम्र लगभग 70 वर्ष प्रतिदिन की भांति अपने घर में सोए हुए थे।
रविवार की देर सुबह जब उनके घर से किसी प्रकार की आहट नहीं हुई तो पड़ोसियों ने किसी अनहोनी शंका की वारदात के चलते घर के सामने आवाज देना शुरू किया। लेकिन अंदर से किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं आई। जिस पर पड़ोसी घर के अंदर गए तो दोनों पति-पत्नी खून से लथपथ घर में मृतक पाए गये। बताया जाता है कि घर में सिर्फ मृतक पति पत्नी रहते थे। एक पुत्र दिल्ली में रहता है जबकि पुत्रियों का विवाह हो चुका है। वृद्ध दंपत्ति की रात में गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं दोहरे हत्याकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध दंपत्ति के शव को कब्जे में लेते हुए इस दोहरे हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुट गई है। दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए हंसवर थाने की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी जांच पड़ताल की। बॉक्स का ताला टूटा हुआ च पड़ताल के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दस बजे मृतका विद्यावती की देवरानी ने देखा कि दोनों पति पत्नी घर से बाहर नहीं निकले हैं। देवरानी ने घर में जा कर देखा कि पूरा सामान इधर उधर फेंका पड़ा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बॉक्स का ताला तोड़ा गया है। चोरी की नीयत से घर में घुसे थे जिसका विरोध करने पर इनको मौत के घाट उतारा गया है। अज्ञात कारणों से की गई पति-पत्नी की हत्या के संबंध में उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र,अयोध्या द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्ता कर घटना के सफल व त्वरित अनावरण हेतु आश्वस्त किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
चोरी की घटना सामने आ रही है। जिसका विरोध करने पर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- अजीत कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक
