कम्पोजिट विद्यालय पीठापुर सरैया में रही गणतंत्र दिवस की धूम

कम्पोजिट विद्यालय पीठापुर सरैया में रही गणतंत्र दिवस की धूम

अम्बेडकरनगर।कटेहरी क्षेत्र के ग्राम में  पीठापुर सरैया कम्पोजिट विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर विद्यालय के विद्यार्थी झूम उठे।  ग्राम प्रधान संतराम निषाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, संविधान सभा के सदस्यों भारत को आजाद कराने वाले एवं प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानीओं स्वतंत्रता सेनानियों आदि को श्रद्धांजलि दी।



- विकास सिंह






ग्राम प्रधान संतराम निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं तथा भारत उन्नति कर रहा है। संविधान में देश के हर नागरिक को समान स्वतंत्रता तथा समानता का अधिकार दिया है। अंबेडकर द्वारा बनाए हुए संविधान पर ही चलकर देश उन्नति कर रहा है।


प्रधानाध्यापक राकेश रमन यादव ने बताया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तथा वास्तविक स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसलिए सदा अपनी स्वतंत्रता को बरकरार बनाए रखना है।इस मौके पर बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। 


गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम में  इन्चार्ज प्रधानाध्यापक सियाराम,पूर्व प्रधान मनोज कुमार सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिनय कुमार, पत्रकार विकास सिंह  ज्ञान प्रकाश सिंह संतोष सिंह, ममता सिंह,सुषमा वर्मामधुलता,ज्योति रानी, राजेश्वरी, सुनीता देवी,अजय, जितेंद्र मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم