- अहलादे के दबंगों को नही है किसी का भय
- सरकारी जमीनों पर स्थाई मकान बनाकर दबंगई का लहरा रहे हैं परचम
- बुल्डोजर से नही डरते है अहलादे गांव के दबंग
- अहलादे गांव में कब चलेगा अभियान और हटवाया जायेगा अतिक्रमण
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अहलादे गांव में अनेकों दबंग लोगों ने गांव के खलिहान की जमीन पर अवैध कबजा करके भवन निर्मित करा लिया है। इन्ही लोगों ने गांव की बंजर सरकारी जमीन और जलाशयों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जाना जारी है। इन दबंगों का खौफ इतना है कि ग्रामीण इनका विरोध करने से भी डरते हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा लेखपाल से शिकायत की गई, परन्तु दबंगों की पहुंच के चलते वह बेबस हो गये।
अहलादे गांव के किसानो की शिकायत है कि गांव के खलिहान की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगो द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। गांव के कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया, तो दबंगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
अकबरपुर विकासखंड के थाना बेवाना के ग्राम पंचायत अहलादे मे जो जमीन खलिहान के नाम पर कागज मे दर्ज है। उक्त खलिहान की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगो की लम्बे समय से अवैध कबजेदारी है। अहलादे के ग्रामीण किसानों के खेत-खलिहान की जमीन भी सुरक्षित नहीं है. ।
मिली जानकारी के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहलादे के ग्रामीणों ने खलिहान की जमीन पर कुछ दबंग लोगों द्वारा अबैध तरीक़े से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिनका नाम दूर-दूर तक वहां राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज नहीं है।
अकबरपुर तहसील और बेवाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहलादे के ग्रामीण जल्द ही जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपेगै। अहलादे में खलिहान जमीन पर किए जा रहे कब्जे के प्रयास को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि यदि खलिहान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका नहीं गया तो ग्राम सभा को भारी छति होगी।
प्रदेश शासन द्वारा अभियान चला कर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे को हटवाया जा रहा है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी दबंगई से सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ये लोग खाली पड़ी सरकारी जमीनों को हथियाने के जुगत में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों ने गांव की खलिहान पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। गांव वासियों को जिला प्रशासन से काफी उम्मीदें हैं।
