दहीरपुर और सिझौली में चार करोड़ से अमृत सरोवर का निर्माण: बीना सिंह

दहीरपुर और सिझौली में चार करोड़ से अमृत सरोवर का निर्माण: बीना सिंह

सीढ़ी और पाथ-वे, फव्वारे द्वारा निर्माण के साथ ही दूधिया रोशनी से जगमग करेगा अमृत सरोवर: अधिशाषी अधिकारी नपाप अकबरपुर 



नगर पालिका  अकबरपुर अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह



रिपोर्ट - सत्यम सिंह


अंबेडकरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार तालाबों के संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर योजना चला रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में अमृत सरोवर का निर्माण बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। 


हमें पता चला कि अकबरपुर नपा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर इस योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाना है। इस संबंध में हमने अकबरपुर नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह से वार्ता किया। वार्ता के क्रम में इन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत अकबरपुर नपा क्षेत्र में दो अमृत सरोवर बनेंगे। बीते दिनों नपा प्रशासन ने इन सरोवरों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। उसमें से दहीरपुर व सिझौली में अमृत सरोवर के निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी है।





अधिशाषी अधिकारी के अनुसार, दहीरपुर में बनने वाले अमृत सरोवर की लागत 1 करोड़ 98 लाख और सिझौली में 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। 


अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के दहीरपुर और सिझौली में अमृत योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण होना है। इन दोनों स्थानों पर चार करोड़ से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए शासन ने मंजूरी प्रदान की है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही अमृत सरोवर का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। 


अकबरपुर नगर पलिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि इन अमृत सरोवर को आकर्षक बनाने के लिए बांउड्रीवाल का निर्माण होगा। सीढ़ी के साथ-साथ पाथवे भी बनेगा। अमृत सरोवर रात को दुधिया प्रकाश से जगमगाएगा।


अमृत सरोवर के बारे में बताते हुए बीना सिंह ने कहा कि दहीरपुर और सिझौली में बनने वाले अमृत सरोवर पर नागरिकों के बैठने के लिए बेंच लगेगी। आकर्षक फव्वारे की व्यवस्था की जाएगी। इस तरह जल का संरक्षण तो होगा ही, वहीं, लोगों को अपना खाली समय व्यतीत करने के लिए अच्छी जगह मिलेगी। 


अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवर के चारों तरफ बांउड्रीवॉल, सीढ़ी, पाथ-वे का निर्माण होगा। नागरिकों के बैठने के लिए आधा दर्जन बेंच लगाई जाएगी। समूचा सरोवर दुधिया रोशनी से नहाएगा। इन सरोवरों के किनारे छायादार व फलदार पौधे भी लगाए जाएंगें। प्रत्येक सरोवर में आकर्षक फव्वारा भी स्थापित किया जाएगा। 


Post a Comment

أحدث أقدم